रोहतक में 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव ससुराल की छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। चेतना की शादी दिसंबर 2025 में नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष से हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि पति कार की मांग कर रहा था। परिवार के मुताबिक शादी के बाद कई बार घरेलू स्तर पर पंचायत कर विवाद सुलझाने की कोशिश की गई थी। पिता का दावा है कि 15 अगस्त को भी वह बेटी की ससुराल गए थे और उसे अपने साथ लाना चाहते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने चेतना को उनके साथ भेजने से मना कर दिया। 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे ससुराल पक्ष ने परिवार को चेतना के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की। रात 11 बजे के बाद ससुराल वालों ने बताया कि चेतना का शव पानी की टंकी में मिला है। मायके पक्ष ने पति मनीष, ससुर राजेंद्र और सास शीला देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। Source: Source Post navigation रायपुर में प्रेमी जोड़े की मौत, पेड़ से लटके मिले शव; पुलिस और FSL जांच में जुटी लखनऊ के बुद्धेश्वर में नगर निगम टीम पर हमला, SI का गला दबाया; जंजीर से सिर पर वार