रेवाड़ी के बोडिया कमालपुर गांव में घर से दिनदहाड़े करीब सात लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब सास मंदिर गई थीं और बहू बाथरूम में थी। शिकायतकर्ता रजनी के अनुसार उसने 10 अगस्त को अलमारी में करीब सात लाख रुपये के गहने और तीन हजार रुपये नकद रखे थे। 13 अगस्त को अलमारी खोलने पर गहने और नकदी गायब मिले। रजनी ने बताया कि अलमारी में ताला लगा हुआ था। चोरी की गई वस्तुओं में सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, नोज पिन, टॉप्स और चांदी के आभूषण शामिल हैं। महिला ने अपने देवर तेजपाल पर चोरी का शक जताया है। उसके अनुसार 10 और 11 अगस्त को तेजपाल घर आया था। 11 अगस्त को सास बच्चों के साथ मेला देखने मंदिर गई थीं, जबकि वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। परिवार ने फोन की WhatsApp चैट जांची तो कथित तौर पर चोरी के गहनों और सुनार की पर्ची की तस्वीरें मिलीं। इसके बाद परिवार ने चैट और तस्वीरों के साथ सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation सोनीपत में 15 दिन का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, 257 बदमाश गिरफ्तार; हथियार और नशे की बड़ी खेप बरामद पलवल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; बेटा गंभीर, ड्राइवर फरार