रेवाड़ी के बोडिया कमालपुर गांव में घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के समय बहू बाथरूम में नहा रही थी और उसकी सास मंदिर गई हुई थी। शिकायतकर्ता रजनी के अनुसार, उसने 10 अगस्त को अलमारी में करीब 7 लाख रुपये के गहने और 3 हजार रुपये नकद रखे थे। 13 अगस्त को अलमारी खोलने पर गहने और नकदी गायब मिले। रजनी ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को उसका देवर तेजपाल घर आया था। 11 अगस्त को सास बच्चों के साथ मंदिर और मेला देखने गई थी, जबकि वह नहाने के लिए बाथरूम में चली गई थी। इसी दौरान अलमारी से गहने चोरी किए जाने का शक जताया गया है। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, नोज पिन, टॉप्स और चांदी के आभूषण शामिल हैं। रजनी के मुताबिक, तीज के चलते अलमारी की चाबी कुछ समय के लिए बाहर रह गई थी। परिवार को शक होने पर फोन की WhatsApp चैट की जांच की गई। चैट में कथित तौर पर चोरी हुए गहनों और सुनार की पर्ची की तस्वीरें मिलीं। इसके बाद परिवार ने सदर थाना पुलिस को फोटो और चैट समेत शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation होटल में बिल को लेकर खूनी विवाद, 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग; दो लोग घायल रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, तलाशी में 77 लाख कैश और 14 लाख के जेवर बरामद