रोहतक की नेहरू कॉलोनी में 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। चेतना की शादी दिसंबर 2025 में मनीष के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह के अनुसार, पति मनीष कार की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष कई बार चेतना के साथ मारपीट भी करता था। परिवार के बीच विवाद को लेकर दो-तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी। 15 अगस्त को वीरेंद्र बेटी को मायके ले जाने के लिए उसके ससुराल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें चेतना को साथ ले जाने नहीं दिया गया। 16 अगस्त की रात ससुराल वालों ने फोन कर चेतना के लापता होने की सूचना दी। तलाश के दौरान रात करीब 11 बजे उसका शव पानी की टंकी में मिलने की जानकारी दी गई। मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर हत्या कर शव टंकी में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Source: Source Post navigation रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, तलाशी में 77 लाख कैश और 14 लाख के जेवर बरामद रायगढ़ में कच्ची शराब पर बड़ा एक्शन: 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार