फाजिल्का के गांधीनगर इलाके में पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पत्नी को लेने पहुंचा पति शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। पीड़ित महिला चरणजीत कौर ने पति पर अक्सर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का हाल ही में सिजेरियन ऑपरेशन हुआ है और उसने करीब 19 दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। इसी वजह से वह अपने मायके गांधीनगर में रह रही थी। आरोप है कि पति नशे में वहां पहुंचा और पत्नी से बच्चे को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। महिला ने दावा किया कि विवाद के दौरान पति ने 19 दिन के नवजात को जमीन पर फेंकने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया। इसके बाद आरोपी पर अपनी सास के साथ मारपीट करने और गली में ईंट-पत्थर फेंकने का भी आरोप है। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष को थाने भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation मोगा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिला, 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा; कपड़ों से पहचान की कोशिश फतेहाबाद में गारमेंट्स दुकान के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, लाखों का सामान जला; CCTV में कैद आरोपी