फतेहाबाद के टोहाना शहर में रविवार देर रात गारमेंट्स की दुकान में आगजनी की वारदात हुई। आरोप है कि 2-3 अज्ञात युवक सफेद बोलेरो से दुकान के पास पहुंचे। युवकों ने दुकान के तीनों शटरों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक बृज मोहन ने बताया कि उन्होंने 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे दुकान बंद की थी। सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का लाखों रुपये का गारमेंट्स सामान जलकर राख मिला। आग से दुकान के शीशे और अंदर रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोलेरो वाहन और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आगजनी के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। Source: Source Post navigation फाजिल्का में पत्नी को लेने पहुंचा पति, जमकर हंगामा: 19 दिन के बच्चे को फेंकने की कोशिश का आरोप पानीपत में ब्लेड से बैग काटकर महिला का पर्स चोरी, 10,150 रुपए ले उड़ीं दो महिलाएं; CCTV में कैद वारदात