पठानकोट में एक पिता अपने नाबालिग बेटे और उसके दोस्त को रस्सी से बांधकर थाने ले पहुंचा। पिता का आरोप है कि दोनों नशे की सप्लाई और चोरी की गतिविधियों में शामिल हैं। परिवार के अनुसार, दोनों अमृतसर से हजारों रुपये का चिट्टा खरीदकर लाते थे। आरोप है कि नाबालिग सुनसान जगहों पर हेरोइन का सेवन करते थे। नशे के लिए पैसे जुटाने को वे दुकानों के ताले तोड़ते और घर से पैसे चुराते थे। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पढ़ाई के लिए मिले मोबाइल फोन तक बेच चुके हैं। पिता का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाता है और बेटे की हरकतों से बेहद परेशान है। उसने पुलिस पर पहले दोनों को पैसे लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप भी लगाया है। स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को संदिग्ध गतिविधियों के बाद पकड़कर परिवार को सूचना दी थी। इसके बाद पिता उन्हें लेकर थाना नंबर एक पहुंचा। थाना प्रभारी दविंदर काश्नी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नाबालिगों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई करने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दोनों का डोप टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। Source: Source Post navigation पानीपत में ब्लेड से बैग काटकर महिला का पर्स चोरी, 10,150 रुपए ले उड़ीं दो महिलाएं; CCTV में कैद वारदात