महेंद्रगढ़ के पास जेएलएन नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव बुधवार को गांव मेघनवास के पास नहर के एक पाइप में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के सरपंच जयपाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में मृतक की तस्वीरें भेजी गई हैं। मृतक ने सफेद और काली मोटी चेकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके शरीर पर स्लेटी रंग की जींस और स्लेटी छिटदार अंडरवियर भी मिला है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है। Source: Source Post navigation शहजाद भट्टी कौन है? गैंगस्टर, आतंकी या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई टाटीबंध कार कांड में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस रिमांड पर भेजा गया