जालंधर-आदमपुर जीटी रोड पर दौलतपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू कार की मोटरसाइकिल और एक्टिवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और एक्टिवा चला रहे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। कार में सवार चार लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। कार ने पहले सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद पीछे से आ रही एक्टिवा को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी आलवलपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है और उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation PMCH में इंटर्न डॉक्टर पर लोहे की रॉड से हमला, विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल; OPD-इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित पाटन में शराब दुकान के बाहर युवक से मारपीट, इलाज के दौरान मौत; संदिग्ध हिरासत में