मोगा में जीएसटी विभाग ने बकाया कर की वसूली के लिए एक व्यापारी की संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया है। विभाग के अनुसार व्यापारी पर एक करोड़ रुपये से अधिक का GST बकाया है। बकाया राशि नहीं चुकाने पर गांव कालेके में स्थित 20 मरले जमीन को अटैच किया गया है। इस संपत्ति की नीलामी 24 अगस्त को बाघापुराना तहसील में की जाएगी। सहायक आयुक्त राज्य कर मनु गर्ग और राज्य कर अधिकारी चमन लाल ने कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक संपत्ति जेएमसी कंस्ट्रक्शन कंपनी से संबंधित है। विभाग को व्यापारी की जमीन के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे वसूली प्रक्रिया में शामिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि GST बकाया नहीं चुकाने पर संपत्ति और बैंक खाते अटैच किए जा सकते हैं। विभाग ने व्यापारियों को समय पर कर का भुगतान करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर भुगतान करने से ऐसी कार्रवाई से बचा जा सकता है। विभाग ने 24 अगस्त की नीलामी में इच्छुक लोगों से भाग लेने की अपील भी की है।

Source: Source