रायपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें SBI की IGKV शाखा की बैंक मैनेजर को निशाना बनाया गया। आरोपी ने खुद को कार कंपनी का संचालक बताकर बैंक मैनेजर से संपर्क किया। उसने करीब 2 करोड़ रुपये की FD कराने की बात कहकर भरोसा हासिल किया। बैंक मैनेजर ने उसे 6.45 प्रतिशत ब्याज दर की जानकारी दी। आरोपी ने बाद में बैंक आने की बात कही। 24 अगस्त को आरोपी ने चेकबुक खत्म होने का बहाना बनाकर तत्काल मेडिकल भुगतान के लिए 4.99 लाख रुपये RTGS करने को कहा। इसके लिए उसने फर्जी ई-मेल आईडी से भुगतान आवेदन भेजा। दस्तावेज और हस्ताक्षर का मिलान करने के बाद बैंक मैनेजर ने रकम मुंबई के कुर्ला स्थित केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। करीब 40 मिनट बाद संबंधित कंपनी के मैनेजर ने बताया कि उनकी ओर से ऐसा कोई भुगतान आवेदन नहीं भेजा गया था। जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं मिली। इसके बाद बैंक मैनेजर को ठगी का पता चला। उनकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर, ई-मेल और बैंक खाते से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। Source: Source Post navigation शौच के लिए निकले बुजुर्ग की नहर में मिली लाश, हादसा या साजिश की जांच में जुटी पुलिस हिसार के भारत नगर में हवाई फायरिंग से दहशत, दो बाइकों पर सवार युवकों ने कई जगह चलाई गोलियां