हिसार के भारत नगर इलाके में हवाई फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। सुबह से अब तक इलाके में करीब तीन स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार चार से पांच युवकों ने गोलियां चलाईं। आरोपियों ने कथित तौर पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। एक गोली घर और एक ऑफिस की ओर भी चलाई गई। घटना के बावजूद अभी तक किसी व्यक्ति ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लगातार कई जगहों पर फायरिंग से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे क्या वजह थी। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation रायपुर में बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी, 2 करोड़ की FD का झांसा देकर फर्जी मेडिकल भुगतान कराया सीधी में तेज रफ्तार बस ने स्कूल ऑटो को मारी टक्कर, 8 साल की छात्रा की मौत; छोटा भाई गंभीर