जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी के अलावा प्रियांश आर्य, रियान पराग, आयुष बदोनी और अंशुल कंबोज जैसे IPL में दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है. तिलक वर्मा टीम के कप्तान होंगे. सीरीज में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A भी हिस्सा लेंगी.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]