लुधियाना के ऋषि नगर में देर रात एक संदिग्ध युवक ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। घटना पीएयू थाना क्षेत्र के ए-ब्लॉक की है। युवक ने घर का मुख्य दरवाजा जबरन तोड़ने का प्रयास किया। आहट और खटके की आवाज सुनकर घर के परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर संदिग्ध युवक को घेर लिया। इसके बाद उसे मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पीएयू थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। जांच अधिकारी एएसआई दमनप्रीत सिंह के अनुसार संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation पुलिस वाहन रोककर किडनैपिंग आरोपी को छुड़ाया, धक्का-मुक्की के बाद दो साथी गिरफ्तार नशे के लिए 30 हजार रुपए मांगे, नहीं मिले तो दामाद ने पत्नी और सास पर सरिए से हमला किया