तरनतारन की खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कलसियां खुर्द गांव के खेतों से हथियार बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथियारों की सप्लाई को लेकर पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने एसआई अरविंद कंबोज और कमांडर एलएस शर्मा की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया। एक खेत से तुर्की में बनी 30 बोर की काली पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन मिली। दूसरे खेत में पीले पैकेट से ऑस्ट्रेलिया में बनी 30 बोर की पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई। एसआई अरविंद कंबोज ने बताया कि आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। Source: Source Post navigation तरनतारन में दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम पर फायरिंग, नकाबपोश बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां; फिरौती की आशंका राजकोट में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली डॉक्टर बनकर दवाओं के नाम पर ठगी और ब्लैकमेल करने का आरोप