सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर पार्कर मॉल के सामने आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। एक युवक के हाथ में जबकि दूसरे की छाती में गोली लगी है। सूचना पर मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची और मौका निरीक्षण के लिए एफएसएल को बुलाया गया तथा घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल राहुल ने आरोप लगाया कि विवाद को सुलझाने के लिए वह दुकान पर समझौता करने गया था, लेकिन वहां कहासुनी के बाद 20 से 25 युवक हथारों के साथ पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी तथा उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। घायल राहुल के मुताबिक, हरियाणा स्टील के नाम से दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ उनका विवाद चल रहा था और उसे सुलझाने के लिए वे दुकान पर पहुंचे थे, जहां पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मौके पर 20 से 25 युवक हथियारों के साथ पहुंच गए, जिनमें तीन से चार युवकों के हाथ में हथियार थे और उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग में घायल युवकों का काम बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का बताया जा रहा है। पुलिस फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है तथा घायलों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation गरियाबंद में जंगल से 21 लाख रुपये निकालते दो सरेंडर नक्सली समेत तीन गिरफ्तार: चलपति ने 2024 में छिपाई थी रकम, मैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई कांकेर में चौकी प्रभारी और SI पर वसूली व अभद्र व्यवहार का आरोप: जनप्रतिनिधियों-ग्रामीणों ने SP और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल हटाने की मांग