राजधानी रायपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने कई मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्वच्छता मिलने पर 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त किया गया। विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं। कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जब्त सामान की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Source: Source