सोनीपत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सोनीपत पुलिस आयुक्तालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की निष्ठापूर्वक शपथ ली। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर एक अखंड और सशक्त भारत का निर्माण किया था और उनका दूरदर्शी नेतृत्व तथा दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। आयुक्तालय परिसर के अलावा जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) जितेंद्र गहलावत, सहायक पुलिस आयुक्त नरेश अहलावत और राजदीप मोर सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Source: Source Post navigation रायपुर से सूरजपुर तक डिजिटल सर्वे में गड़बड़: नक्शा और लोकेशन नहीं मेल खा रहे, धान खरीदी से पहले किसानों में संकट CM की कुर्सी भी गुरु के सम्मान से बड़ी नहीं! पुराने शिक्षकों से मिले सीएम धामी, मंच पर ऐसा हुआ कि देखते रह गए लोग