फिरोजपुर के जीरा में वीरवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम निलंबित पटवारी नवदीप सिंह के घर पहुंची। टीम ने सुबह करीब 6 बजे जांच शुरू की। घर के आसपास सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। नवदीप सिंह जिला मोगा के धर्मकोट में पटवारी के पद पर तैनात था। उसके खिलाफ 16 जून 2024 को धर्मकोट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राजस्व विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। नवदीप सिंह पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद वह फरीदकोट जेल में बंद था और 7 जुलाई 2026 को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। ईडी की टीम जीरा स्थित उसके घर में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि टीम किन वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। छापे के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी भी एजेंसी ने नहीं दी है। Source: Source Post navigation KGMU मामले में डॉक्टर रमीजुद्दीन के नेटवर्क पर UP STF का शिकंजा: 500 से ज्यादा अश्लील वीडियो और 4 TB डेटा मिला पत्नी से विवाद में SP की कुर्सी गई: IPS भानु प्रताप सिंह की कहानी, बेरोजगारी से लेकर पुलिस मुख्यालय तक का सफर