तरनतारन इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी तरनतारन रेलवे पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पहचान के लिए अपील की है। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घायल व्यक्ति या उसके परिवार के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 7888985511 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है।

Source: Source