कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने 32.57 ग्राम चिट्टा मिलने के मामले में अमृतसर से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी सुमित कुमार के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब चिट्टे के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामला 14 अक्टूबर 2026 का है। सीआईए नूरपुर की टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कंडवाल में नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास 2 युवक चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली। राकेश ठाकुर (36) के पिट्ठू बैग में रखी जींस की जेब से 32.57 ग्राम चिट्टा मिला था। राकेश गांव खनौड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी का निवासी है और फिलहाल दाड़नू, धर्मशाला में रहता है। उसके साथ मौजूद विकास (24), निवासी बरोल, धर्मशाला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना नूरपुर में 15 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 लगाई गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 4 नवंबर को अमृतसर से सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस चिट्टे के मूल सप्लायर, आरोपियों के आपसी संपर्क, नशीले पदार्थ की आगे बिक्री और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य नशा बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क को तोड़ना है। Source: Source Post navigation बस्तर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार नागौर में पटाखा गोदाम हादसा: पहले लगी आग, फिर जोरदार ब्लास्ट; 2 लोगों की मौत