जालंधर में त्योहार से पहले बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिंद्रा एक्सयूवी पर 6 गोलियां चलाईं और छत पर मौजूद युवक को भी निशाना बनाया। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source: Source