पानीपत जिले के इसराना के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं के तीन छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें मनीष नामक छात्र घायल हो गया। उसे पानीपत के सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। स्कूल संचालक के मुताबिक लंच के समय शौचालय के बाहर छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। स्कूल के पीटीआई को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और मनीष के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। मामले के अनुसार झगड़े में मनीष, रितेश और एक अन्य छात्र शामिल थे। झगड़े की वजह आपसी गाली-गलौज और धमकी देना बताई जा रही है। मनीष के परिजनों ने थाना इसराना में हमलावर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी पक्षों को बुलाकर जांच की है। मनीष के चाचा गुलाब जागलान ने आरोप लगाया कि छात्रों ने पहले भी मनीष को मारने की धमकी दी थी। स्कूल में सभी छात्रों के परिजनों को बुलाकर समझौते की कोशिश की जा रही है। Source: Source Post navigation पूनमल्ली और केलंबक्कम में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत मंडी में पिकअप से अवैध शराब की खेप पकड़ी: 960 बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार