छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शुक्रवार रात सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वार्ड नंबर-2 स्थित सतनाम चौक पर रात करीब 3:35 बजे दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में फंसे लोगों को दरवाजे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। जानकारी के मुताबिक नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार में सवार था, जिसमें तीन महिलाएं और चालक समेत चार लोग थे। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। परिवार की कार में आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जो बेरला क्षेत्र के ग्राम सोढ़ की रहने वाली थी। दूसरी कार में सवार वाइस उर्फ लक्की देशलहरे की भी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने पहले टाटा कार और परिवार की रेनॉल्ट कार को टक्कर मारी, फिर ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए मकान की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके से गुजर रहे एंबुलेंस चालक सूरज मानिकपुरी ने बताया कि कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तोड़ने पड़े, बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसके नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation यूपी में 40 साल बाद जमानत तोड़कर फरार लूट के आरोपी गिरफ्तार: न फोन, न पता, पुलिस ने मजदूर बनकर दो महीने तक ट्रैक किया चंदौली में आधी रात हाईवे पर मौत का तांडव: तीन वाहनों की टक्कर में युवक की मौत