उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कुठौंद थाना क्षेत्र के डूंगरपुरवा गांव में 8 साल के मासूम ने मोबाइल फोन छिनने पर फांसी लगा ली। घटना के मुताबिक बहन ने उसका फोन छीन लिया था, जिससे वह नाराज हो गया। इसके बाद बच्चे ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उनके हाथ-पांव फूल गए। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मोबाइल की लत के खतरनाक परिणाम को दर्शाती है।

Source: Source