छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादी हिंसा थमने के बाद मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये समेत 156 जुआरियों को पकड़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Source: Source Post navigation ATM बदलकर पांच राज्यों में ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार: मुजफ्फरपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी 100 रुपए की चाट उधार न देने पर हमला: फरीदाबाद के सेक्टर-58 में गंडासे-चाकू से हमले में रेहड़ी संचालक समेत चार घायल