हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार दोपहर चंबा से चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री आज रात दिल्ली में ही रुकेंगे। उनके कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। सीएम दिल्ली में हिमाचल कैबिनेट में खाली चल रहे एक मंत्री पद को भरने को लेकर हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की लंबे समय से चर्चा है। मंत्रिमंडल में एक पद खाली है और इसे भरने के लिए पार्टी के भीतर भी कई नामों की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को कैबिनेट विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री के आधिकारिक टूर प्रोग्राम में हाईकमान से मुलाकात या कैबिनेट विस्तार को लेकर किसी चर्चा का उल्लेख नहीं है और न ही सीएम के वापस शिमला लौटने का अभी टूर प्रोग्राम जारी किया गया है।

Source: Source