पानीपत के न्यू दलबीर नगर के 22 वर्षीय ललित हत्याकांड में 8 माह से फरार चल रहा आरोपी दानिश लोगों के हाथ लगने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। डाबर कॉलोनी में लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था। गंभीर हालत में डायल 112 की टीम उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन इसके बाद दानिश कहां गया, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि उसके परिजन उसे दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि उसे किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसके परिजन भी फोन नहीं उठा रहे हैं। गुरुवार रात दानिश डाबर कॉलोनी पहुंचा था, जहां उसके हत्याकांड का आरोपी होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कहकर वहां से चले गए। अब न तो अस्पताल का पता चल रहा है और न ही दानिश की लोकेशन। न्यू दलबीर नगर निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका 22 वर्षीय भाई ललित 4 मार्च की रात घर से निकला था, जिसके बाद अजय, करन, सागर, दानिश, फरमान, डीसी और सूरज ने उसके साथ मारपीट की थी। घायल ललित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। थाना किला पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि दानिश कहां गया, अब तक जानकारी नहीं है और उसकी तलाश की जा रही है। Source: Source Post navigation पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी: पुलिस ने गैंग सदस्यों के खिलाफ दर्ज किया मामला कैथल में एक ही रात पराली जलाने के चार मामले: चार किसानों पर FIR, कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई