मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गोहलपुर थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में देर रात भीषण आग लग गई। आग से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद 350 परिवारों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हैं। Source: Source Post navigation पंजाब में चलती ट्रेन में लगी आग: यात्रियों में मची अफरातफरी, राजपुरा में रोकी गई ट्रेन गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर की फैक्ट्री में भीषण आग: जयंती इंडस्ट्रीज में रबर के कच्चे माल में तेजी से फैली लपटें, एक घंटे में काबू