पानीपत जिले के नौल्था गांव में किसान पेट्रोल पंप के सामने खड़ा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक मालिक जावेद ने इसराना थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक मालिक जावेद निवासी सनौली खुर्द ने पुलिस को बताया कि उनके पास 6 गाड़ियां हैं और वे माल ढुलाई का काम करते हैं। उन्होंने अपने गांव के राशिद को ड्राइवर रखा है। जावेद के मुताबिक 3 नवंबर की रात राशिद ट्रक को नौल्था के किसान पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर घर चला गया था, लेकिन सुबह लौटने पर ट्रक वहां नहीं मिला। राशिद ने आसपास ट्रक तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला, इसके बाद उसने जावेद को फोन कर जानकारी दी। जावेद मौके पर पहुंचे और इसराना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Source