छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने बैंक खातों के साथ अब क्रेडिट कार्ड को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। नवा रायपुर में पशु चिकित्सा विभाग के एक कर्मचारी के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से महज 39 मिनट के भीतर पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 96 हजार 286 रुपए निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित को इन ट्रांजेक्शन की भनक तक नहीं लगी। ठगों ने एक बार में पूरी रकम निकालने के बजाय अलग-अलग पांच ट्रांजेक्शन किए और जब तक पीड़ित को इसकी जानकारी मिली, तब तक कार्ड से बड़ी रकम निकल चुकी थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद राखी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation अवैध हथियार और हेरोइन तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई तेज: अमृतसर में दो पिस्तौल और 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद