पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए वरिष्ठ नेताओं की धीरे-धीरे पार्टी में वापसी हो रही है। इसी कड़ी में अब वरिष्ठ नेता और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के वापस आने के बाद कौर का यह कदम अकाली दल को चुनाव से पहले मजबूती देगा, जबकि विद्रोही गुट ‘SAD (पुनर सुरजीत)’ को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगेगा। सूत्रों के अनुसार बीबी जागीर कौर बहुत जल्द फिर से शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम सकती हैं। बीबी जागीर कौर की वापसी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं और हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसके संकेत दिए थे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह दिल से आज भी अकाली हैं। अगर बीबी जागीर कौर अकाली दल में वापस आती हैं तो यह विद्रोही गुट के लिए बहुत बड़ा झटका होगा, क्योंकि पिछले कुछ समय में इस गुट की पकड़ लगातार कमजोर होती दिख रही है। पंथक राजनीति में बीबी जागीर कौर का अपना खास जनाधार है और वह सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था एसजीपीसी की पहली महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। Source: Source Post navigation अखिलेश यादव ने रामलला के दर्शन के लिए 12 दिसंबर की तारीख क्यों चुनी? समाजवादी पार्टी ने दी जानकारी