गुरुग्राम में पटौदी रोड और जटोला चौड़ी सांपका रेलवे स्टेशनों के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को ट्रैक से हटाकर अपने कब्जे में लिया। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया और उसकी खोपड़ी फट गई। व्यक्ति का बायां हाथ कोहनी से और पैर घुटने से कटकर अलग हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास काफी दूर तक तलाशी ली, लेकिन कटे हुए अंग नहीं मिल पाए। जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। मृतक ने फौजियों जैसी हरे रंग की फुल बाजू की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसकी बाजुओं पर सेना जैसा हरा और खाकी रंग का कमांडो प्रिंट है। टी-शर्ट के सीने पर अंग्रेजी में ‘DRADHTA AUR VEERTA’ यानी दृढ़ता और वीरता का लोगो छपा हुआ है। उसके शरीर पर दोनों तरफ सफेद पट्टियों वाला काले रंग का रेडीमेड लोअर मिला है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और टी-शर्ट पर लिखे स्लोगन के चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं मृतक का संबंध सेना या किसी सुरक्षा बल से तो नहीं था। Source: Source Post navigation पानीपत में टेक्सटाइल फैक्टरी में भीषण आग: लाखों का कच्चा माल और मशीनरी जली, इमारत को भी नुकसान, समालखा से मंगवाई दमकल गाड़ियां