हरियाणा में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं और डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। हरियाणा में इस साल अब तक डेंगू के 903 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 6 अगस्त 2026 तक 105 मामले ही रिपोर्ट हुए थे। इस लिहाज से पिछले तीन महीनों में करीब 800 से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। पिछले साल 1 जनवरी 2025 से 5 नवंबर 2025 तक 1982 मामले रिपोर्ट हुए थे, जिसकी तुलना में अबकी बार मामले आधे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डीजी डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि विभाग बीमारी की रोकथाम को लेकर लगातार जरूरी कदम उठा रहा है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस साल सबसे ज्यादा 106 मामले पंचकूला में सामने आए हैं, इसके बाद सोनीपत में 81, करनाल में 77, फरीदाबाद में 75, गुरुग्राम में 75 और झज्जर में 62 मामले रिपोर्ट हुए हैं। गनीमत रही है कि इस साल इस बीमारी से किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है। राज्य में नगरपालिका उप-नियम (VBD पर नियंत्रण)-2010 के तहत लापरवाही बरतने वाले 69,498 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 66,211 और शहरी स्थानीय निकाय ने 2,287 नोटिस जारी किए हैं। प्रदेशभर में चलाई गई चेकिंग ड्राइव के दौरान 1 लाख 41 हजार घरों में मच्छर का लारवा पाया गया है। Source: Source Post navigation CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात: दीपावली की दी शुभकामनाएं