कपूरथला स्थित जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स की छतों और दीवारों पर उगे पीपल के पौधों को लेकर स्थानीय विधायक राणा गुरजीत सिंह ने प्रशासन और उसके रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कॉम्प्लेक्स के दौरे के दौरान इमारत की बदहाली देखकर उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति की देखभाल में सरासर लापरवाही करार दिया। विधायक ने कहा कि इसी कॉम्प्लेक्स में जिले के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और पूरा राजस्व विभाग बैठता है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की लागत से इस आधुनिक इमारत का निर्माण कराया गया था, जिसे बने अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है, लेकिन छतों और दीवारों पर पीपल के पौधों का उगना प्रशासनिक अनदेखी की साफ निशानी है। अधिकारियों के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने पूछा कि क्या कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपने निजी घर में ऐसी स्थिति बर्दाश्त करेगा। उन्होंने कहा कि जब भी वे कचहरी परिसर में आते हैं तो प्रशासनिक इमारत की इस तरह की उपेक्षा देखकर उन्हें बेहद अफसोस होता है और उन्होंने जल्द से जल्द इमारत के उचित रखरखाव की मांग की है। Source: Source Post navigation नूंह में 22 मोबाइल के साथ 2 युवक गिरफ्तार: देसी कट्टा और कारतूस भी मिले, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त कपिल शर्मा के रेस्तरां पर फायरिंग मामले में कार्रवाई: कनाडा पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए, जबरन वसूली के लिए की गई थी गोलीबारी