भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक जरूरी जानकारी शेयर की है। एजेंसी ने बताया है कि एंड्रॉयड मोबाइल में कुछ खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। एजेंसी ने सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। लाखों फोन यूजर्स पर साइबर खतरा मंडरा रहा है। यूजर्स को सतर्क रहने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है। समय पर अपडेट करने से हैकिंग का खतरा कम हो सकता है।

Source: Source