कर्ज के बोझ से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को राहत देने के लिए सरकार उसकी संपत्तियां बेचने की तैयारी में है। अगले वित्त वर्ष 2027-28 में करीब 9,000 करोड़ रुपए की संपत्तियां बेचने का लक्ष्य है। इसके लिए 40 विवादमुक्त संपत्तियों की पहचान की गई है। कंपनी पर करीब 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। संपत्तियां बेचकर कंपनी अपनी देनदारी कम करने की कोशिश करेगी। सरकार का मकसद कंपनी की वित्तीय हालत सुधारना है।

Source: Source