असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा, हरजीत सिंह और सुखमनदीप सिंह की अंतरिम जमानत याचिका पर बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कल तक का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। अब गुरुवार को सरकार का पक्ष आने के बाद याचिका पर बहस होगी। वकील कर्मवीर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का निधन हो गया है और पारिवारिक रस्मों के अनुसार 14 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार, 15 नवंबर को अस्थियों का जल प्रवाह तथा श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जबकि 17 नवंबर को भोग और अंतिम अरदास रखी गई है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तीनों की ओर से 14 से 17 नवंबर तक मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत मांगी गई है। कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और मानवीय मामला है तथा ऐसे समय में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि माता चरण कौर के गंभीर रूप से बीमार होने पर भी सरकार ने जमानत याचिका का विरोध किया था। Source: Source Post navigation एरिज़ोना तलाक मामले में 2 लाख डॉलर के लोन को गलती से दिखाया गया 1 लाख: वकील ने सुधार की समय सीमा चूकी, लेकिन अपील कोर्ट ने नुकसान साबित न होने पर मुकदमा खारिज किया झज्जर के रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर 20 हजार रुपए का जुर्माना: चाय पैकेट पर 2 रुपए अतिरिक्त वसूले, 15 हजार मुआवजा और 5000 मुकदमा खर्च देने के आदेश