देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार बजरंग दल नेता सिद्धांत बडोनी और उसके साथी दीपक सिंह शेखावत को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय पुलिस का वाहन खराब हो गया, जिसके बाद पुलिस को दोनों आरोपियों को पैदल ही न्यायालय ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

Source: Source