पंचकूला के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि शहर के दो युवा और तेजतर्रार अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) आईएएस विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त (DCP) आईपीएस अदिति सिंह आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों की इस शादी की खास बात यह है कि इसी रिश्ते की वजह से अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा कैडर मिला था। शादी से पहले मेल की रस्म भिवानी के बाढ़ड़ा में अदा की गई, जहां बाढ़ड़ा के विधायक उमेद पातुवास और क्षेत्र के तमाम राजनीतिक-सामाजिक लोग मौजूद रहे, तथा खुद पंचकूला ADC विवेक आर्य मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। यूपीएससी चयन के बाद आईपीएस अदिति सिंह को शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर अलॉट हुआ था, लेकिन हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक आर्य से शादी तय होने के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत उन्हें हरियाणा कैडर मिल गया। संयोग से दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग भी पंचकूला जिले में ही हुई, जहां एक प्रशासन की कमान संभाल रहे हैं तो दूसरी कानून-व्यवस्था की।

Source: Source