मंडी जिले के सरकाघाट की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या मामले में 13 नवंबर को अदालत दोषी विकास पटियाल को सजा सुनाएगी। करीब 7 महीने पहले कॉलेज जाते समय सिया पर दराट से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) सरकाघाट की अदालत ने 6 नवंबर को विकास पटियाल को हत्या का दोषी करार दिया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने 200 से अधिक पन्नों का चालान पेश किया था, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से 43 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। वारदात 13 अप्रैल 2026 को सुबह 9:30 से 9:44 बजे के बीच सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में हुई थी, जब गांव नैण की रहने वाली सिया गुलेरिया रोजाना की तरह घर से सरकाघाट कॉलेज जाने के लिए निकली थी और बैंजी गोपालपुर के पास उस पर दराट से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने के साथ जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई थी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध की पहचान विकास पटियाल के रूप में की और पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर नगला स्थित शिव मंदिर के पास खेतों से पकड़ लिया गया तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया। सुनवाई के दौरान CCTV फुटेज, फोरेंसिक जांच, DNA रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य अहम रहे। सजा तय करने से पहले अदालत ने दोषी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक योग्यता, जेल में आचरण और सुधार की संभावनाओं से संबंधित रिपोर्ट भी तलब की है। Source: Source Post navigation EOW की कार्रवाई: सीधी में आदिम जाति कल्याण विभाग का छात्रावास अधीक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार नाइट ड्यूटी का नाटक कर घर लौटा पति, पड़ोसी के कमरे में मिली पत्नी: लुधियाना में खूनी संघर्ष, पत्नी के गले पर चाकू से वार, पति ने खाया जहर