विशाखापत्तनम की एक महिला ने 1,755 रुपए में नया प्रेशर कुकर खरीदा, लेकिन 3-4 सीटी बजने के बाद भी उसमें चावल और दाल सही से नहीं पके। महिला ने विक्रेता से कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान न मिलने पर उपभोक्ता आयोग से मदद मांगी। आयोग ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए रिफंड के साथ परेशानी के लिए अतिरिक्त मुआवजा देने का आदेश दिया। दुकान और निर्माता कुकर के सही तरीके से काम करने का विश्वसनीय सबूत पेश नहीं कर सके, जिसके बाद आयोग ने रिफंड, 12,000 रुपए मुआवजा और 3,000 रुपए मुकदमा खर्च के साथ दुकान तथा डीलर पर 21,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

Source: Source