सोनीपत में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर 1 बजे लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जिला परिवाद तथा कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष महिपाल ढांडा करेंगे और आमजन की ओर से रखी जाने वाली समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा तथा शिकायतों के जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

Source: Source