ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल को कार चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया। सीने में तेज दर्द के बाद वे कार पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी गाड़ी एक कार व दो स्कूटरों से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Source: Source