ग्वालियर में एक पुराने विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। घर के अंदर बैठे पिता-पुत्र को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिला। एक युवक अचानक घर में घुसा, दोनों पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

Source: Source