अंबिकापुर के सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व में यहां की एक शिक्षिका ने एक छात्र को 100-100 बार हिंदी और अंग्रेजी में मां की गाली लिखने की सजा दी थी। इस बार यहां अध्ययनरत 9वीं कक्षा के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मामला रविवार का बताया जा रहा है। छात्र को गंभीर हालत में बनारस रेफर किया गया है। छात्र हॉस्टल में नहीं रहने की जिद कर रहा था। घटना से पूर्व वह हॉस्टल से भाग निकला था, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पकड़कर फिर हॉस्टल में रखा था। इसी बीच छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इस मामले में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम, घर में घुसकर पिता-पुत्र को लगाई आग, फिर आरोपी ने खाया जहर