हिसार में सड़क पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-9 स्थित पीर बाबा कट के पास कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक का 25 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही बाइक को इंपाउंड कर दिया गया। थाना प्रभारी यातायात इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम एनएच-9 पर पीर बाबा कट के पास यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी। जांच में कार्रवाई करते हुए बाइक का 25 हजार रुपये का चालान किया गया और उसे इंपाउंड कर दिया गया। पुलिस कप्तान ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खासकर बुलेट बाइक में गैरकानूनी तरीके से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके जैसी आवाज निकालने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ वाहन इंपाउंड भी किया जा सकता है। Source: Source Post navigation हत्या का दोषी 18 साल से फरार, 10 दिन की पैरोल पर आया था बाहर, जेल प्रशासन ने दर्ज कराया FIR नितिन नवीन के डीपफेक वीडियो पर एक्शन, दिल्ली पुलिस ने फोर्जरी और IT एक्ट के तहत दर्ज किया केस