छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। बंदी को 10 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे केंद्रीय जेल रायपुर में सरेंडर करना था, लेकिन वह तय समय पर जेल नहीं पहुंचा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब जेल प्रशासन ने इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बंदी की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि बंदी इतने सालों तक कहां रहा और कैसे पकड़ से बाहर बना रहा। Source: Source Post navigation अनंत सिंह की बेटी के तिलक से लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर से टकराई हिसार में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर ₹25 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड