ग्वालियर में एक पुराने विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। घर के अंदर बैठे पिता-पुत्र को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिला। एक युवक अचानक घर में घुसा, दोनों पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। Source: Source Post navigation नितिन नवीन के डीपफेक वीडियो पर एक्शन, दिल्ली पुलिस ने फोर्जरी और IT एक्ट के तहत दर्ज किया केस अंबिकापुर में बिरला स्कूल की दूसरी मंजिल से 9वीं के छात्र ने लगाई छलांग, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर एफआईआर