महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने प्रोटीन सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्युटिकल प्रोडक्ट्स की भ्रामक ब्रांडिंग और गलत दावों के खिलाफ युवाओं को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि केवल सप्लीमेंट लेने से मसल्स नहीं बनतीं। इस मामले में डॉक्टरों की राय भी सामने आई है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन तभी फायदेमंद होता है जब उसके साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम शामिल हो। बिना जरूरत के सप्लीमेंट लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सप्लीमेंट लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें और किसी भी भ्रामक दावे पर भरोसा न करें।

Source: Source